पीबीएम अस्पताल परिसर के लिए नगर निगम ने दी स्ट्रीट लाइटें

0
233

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

नगर निगम ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को सौंपी 100 स्ट्रीट लाइटें

बीकानेर, 22 अक्टूबर। बीकानेर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर के आदेश की अनुपालना में निगम की ओर से विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल कनवाडिया, कनिष्ठ अभियंता हर्षित धवन ने मंगलवार दोपहर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी को 90 वॉट की 100 स्ट्रीट लाइट्स पीबीएम पारिसर में प्रयोग हेतु सौंपी।

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने इस नेक कार्य के लिए मेयर सुशीला कंवर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेयर के इस निर्णय से पीबीएम परिसर में रोशनी की सुविधा सहज ही उपलब्ध हो पाएगी जिससे मरीजों, कार्मिकां, डॉक्टर्स आदि को रोशनी के अभाव में रात के अंधेरे में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। मेयर का यह कार्य नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here