भारतीय डाक विभाग का स्थापना दिवस मनाया

0
656

बीकानेर भारतीय डाक विभाग की स्थापना दिवस के रूप में तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की पोस्टकार्ड से बधाई देने के लिए बीकानेर के गंगाशहर में डाकघर में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता अतिथि भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्षद श्रीमती सुमन छाजेड़ थी। उन्होंने बताया की भारतीय डाक विभाग की स्थापना 1 अक्टूबर 1854 में हुई भारतीय डाक विभाग के 167 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया डाक विभाग उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे और देश के नागरिकों की सदैव सेवा करता रहे व समर्पित रहे इसी कामना के साथ उन्होंने अपना मंगल उद्बोधन दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  जन्म दिवस की बधाई दी वहीं पर श्याम सुंदर शर्मा पोस्ट मास्टर गंगाशहर सुमन  का साधुवाद किया ।महेंद्र कुमार चोपड़ा,सौरभ सक्सेना,महेंद्र संचेती, कुलदीप छाजेड़, योगिता जैन,भारती अरोड़ा,लेखा मालू,दीपेश बैद,रौनक चोरड़िया ,भगवती स्वामी,भविका सामसूखा, राधा देवी खत्री,आकांक्षा,छममा चोपड़ा,  विनोद आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here