शिक्षकों की दो दिवसीय वॉक पीठ हुई शुरू

0
231

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 13 नवंबर । आज दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक वॉक पीठ की शुरुआत स्थानीय भारती निकेतन विद्यालय डूंगरगढ़ मे हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने की जबकि मुख्य अतिथि ओम प्रकाश प्रजापत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने की ओर भारती निकेतन के निदेशक ओम प्रकाश स्वामी विशिष्ट अतिथि रहे ।
इस अवसर पर विभिन्न विषयो पर विस्तार से खेल संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ।


खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष ने खेल की गतिविधियों को नियमित रखने पर जोर दिया तो राम कुनार पुरोहित ने सभी शारीरिक शिक्षकों को एक साथ एक मंच पर अपनी मांग के लिए एकल संगठन बनाने पर जोर दिया।
एथलेटिक्स के दामोदर ने खिलाड़ियों के नियमित प्रदर्शन को अंकित कर समय सुधारने पर जोर दिया
भगवती भाटी वरिष्ट शारीरिक शिक्षिका ने सभी से आव्हान किया कि अपनी खेल गतिविधियों के लिए स्वयं संसाधनों का समुचित उपयोग करे।
कांता जांगिड़ और मीनल भारद्वाज ने भी इस अवसर पर कुछ नवीन प्रयोगों के द्वारा खिलाड़ी तैयार कैसे हो के बारे में बताया।


इस अवसर पर बोड़ा ने सभी से कहा कि तुलनात्मक बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों जैसे फुटबाल, हॉकी आदि के अग्रिम पक्ति के खिलाड़ियों को दौड़ मे भी भाग लेकर पदक प्राप्त कर सकते हे ऐसा दो खेल में तालमेल बैठा सकते हे पर बताया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here