पद्मश्री अली गनी बीकानेर की शान -सुभाष स्वामी

0
196

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
पद्मश्री अली गनी बीकानेर की शान -सुभाष स्वामी
आरएसवी ने किया
पद्मश्री अली गनी का सम्मान
जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल की ऑडिटोरियम में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित मांड गायक अली गनी ब्रदर्स का सम्मान किया गया।
अनुभवों को किया साझा
बीकानेर 23 नवंबर । विद्यालय की म्यूजिक अकादमी के विद्यार्थियों के समक्ष अपने अनुभवों को साझा करते हुए अली ने बताया कि उन्होंने तथा उनके भाई ने अपने पिता से संगीत की शिक्षा लगभग 6 वर्ष की आयु में ग्रहण करना प्रारंभ किया। उन्होंने अपना जीवन का लक्ष्य संगीत ही निर्धारित किया तभी वह इस क्षेत्र में इतनी सफलता प्राप्त कर पाए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह भी अपने जीवन में अपने लक्ष्य का निर्धारण कर समर्पित भाव से उसके लिए कार्य करें।


माल्यार्पण कर किया स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी, संयोजक रविंद्र भटनागर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यार्थियों को संगीत की बारीकियां से परिचित कराते हुए तथा बीकानेर की मांड गायकी के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के मध्य मधुर स्वर लहरियों को बिखरा।
वातावरण में बिखेरी मधुर स्वर
स्वर्गीय मोहम्मद रफी के गुरु को समर्पित गीत से अपने कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए फिल्म पाक़ीज़ा के मधुर गीत ठाडे रहियो, छाप तिलक सब छीनी रे, बलम थारी ओलु घनी आवे, धरती धोरा री तथा अन्य मधुर गीतों पर जमकर तालियां बटोरी। विशेष रूप से पधारो म्हारे देश गीत प्रदर्शन झूमने को मजबूर हो गए। विद्यार्थियों ने संगीत से जुड़ी अपने विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त किया।


सम्मान एवं आभार
पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह एक शुभ अवसर है की किस प्रकार से गांव से निकले साधारण व्यक्तित्व के धनी आज बीकानेर से होते हुए बॉलीवुड तक एवं संगीत की दुनिया के शिखर तक पहुंच गए हैं। हमारे विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। अपने पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने पर अली गनी का शाल पहना कर तथा स्मृति चिह्न प्रदान विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया।


कार्यक्रम में विद्यालय की ज्वाइंट डायरेक्टर तान्या कृष्ण गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी नौशिदा परवीन, संयोजक रविंद्र भटनागर, लोकेश शर्मा, विनय कुमार बिश्नोई, आईटी प्रभारी रियाज मोहम्मद, विद्यालय की संगीत अकादमी के सोमेश जावा, गोकुल व्यास एवं जसदेव सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संयोजन ऋतु शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here