‘बढ़ता नशा और युवा’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता

0
207

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 23 नवंबर । श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय मे आज राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकइयों के तत्वावधान मे बढ़ता नशा और युवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमे छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान महक दफ़्तरी, दूसरा स्थान खुशनुमा और तीसरा स्थान मिताली सोनी ने प्राप्त किया।


रासेयो प्रभारी डॉ राजेंद्र जोशी ने अपने उदबोधन मे नशे के बढ़ते कदम और उनके कारणों पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता मे डॉ धनपत जैन और विशाल सोलंकी ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
रासेयो प्रभारी सुश्री अरुणा त्यागी और अन्य संकाय सदस्यों ने प्रतियोगिता मे विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here