सुभाष पुरा स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव

0
201

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

बीकानेर, 14 जनवरी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाष पुरा बीकानेर में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शारदा पहाड़िया (UCEEO प्रधानाचार्य, बीकानेर) थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि श्याम सिंह हाडला ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रधानाध्यापक श्री रामलाल नायक ने विद्यालय की प्रगति और शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को विद्यालय के विकास की जानकारी दी। कार्यक्रम की व्यवस्था और मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री जाकिर हुसैन, अध्यापक, ने संभाली।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की सदस्याओं, श्रीमती मित्तू एवं श्रीमती बबीता सिंह ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here