वार्षिकोत्सव में किया भामाशाहों का सम्मान

0
216

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
वार्षिकोत्सव भामाशाह सम्मान समारोह।
बीकानेर 23 जनवरी । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हाउसिंग बोर्ड में 23 जनवरी गुरुवार को शाला प्रांगण में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनीत शर्मा ,वार्ड पार्षद 31 पवनपुरी, SDMC एवं SMC सदस्यों ने भाग लिया।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में भामाशाह दिनेश गुप्ता ओम प्रकाश सोनी, श्रीमती राधिका बिश्नोई एवं शोभा शर्मा ने विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया। यू.सी.ई. ओ. विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उर्वशी शर्मा, डायट बीकानेर से धर्मेंद्र अरोड़ा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती गिरीशा शर्मा ने किया। उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
शाला की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा चावड़ा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा वार्षिकोत्सव में आए सभी अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here