बीकानेर के भाजपा नेताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत

0
186


टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर के भाजपा नेताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत

जयपुर/ बीकानेर 24 फरवरी । बीकानेर के भाजपा नेताओं ने सोमवार को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राठौड़ का अभिनंदन करने के साथ ही संगठनात्मक चर्चा भी की।


स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, किशन प्रजापत, त्रिलोकचंद पालीवाल, मांगीलाल नाई इत्यादि सम्मिलित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने इस अवसर पर पार्टी नेताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

छाजेड़ ने किया नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान।

बीकानेर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्वाचन पर सम्मान कर मुंह मीठा करवाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं और बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष बनाने पर राठौड़ का आभार व्यक्त किया। सुमन छाजेड़ ने कहा मदन राठौड़ के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here