देशनोक ओवरब्रिज हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए

0
153

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 21 अप्रैल । राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की तरफ से 19 मार्च को बीकानेर जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र देशनोक ओवर ब्रिज हादसे के पीड़ित परिवारों को 50 -50 लख रुपए का मुआवजा एवं परिवारों को सरकारी नौकरी देने की मांग का ज्ञापन दिया गया।


मोहम्मद सलीम भाटी, मकसूद अहमद, अब्दुल मजीद खोखर, मासूक अहमद मोहम्मद शबीर ने संयुक्त बयान देते हुए कहा इसी लोमहर्षक हादसे में सैन समाज (ओ.बी.सी.) के छह परिवारों के छ मुखियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी । मुख्यमंत्री आप संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं आपको तत्काल इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलवाकर न्याय देने की अपील की है।
धरना स्थल पर जाकर सेन समाज को आगे भी समर्थन देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here