सखी संस्कार म्यूज़िक व महिला सुरक्षा ग्रुप ने की वृद्ध आश्रम में की सेवा

0
153

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 26 मई। सखी संस्कार म्यूज़िक व महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा वृंदावन एंक्लेव स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में आवश्यकता अनुसार बिछाने हेतु चादरें व तकिया कवर भेंट किए गए। साथ ही वहां के आवासियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इसी क्रम में मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित श्री भीम वृद्धाश्रम में संस्था की सदस्य डॉक्टर किरण सिंह के सहयोग से इस प्रचंड गर्मी में शीतल हवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वहां के आवासियों हेतु एक कूलर प्रदान किया गया और फल इत्यादि बांटे गये।

संस्था सदस्य श्रीमती समता द्वारा नारी निकेतन में आवासनियों को सौंदर्य निखार की विभिन्न विधियों जैसे बाल काटना व धोना, फेशियल ,थ्रेडिंग इत्यादि की भी ट्रेनिंग दी जाती है। संस्था संस्थापक श्रीमती संध्या द्विवेदी के अनुसार संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु विभिन्न कार्य किए जाते हैं, इन कार्यों में संस्था सदस्य डॉ विजयश्री, सीमा सैनी, रजनी खत्री, ज्योति गौड़ ,अंजलि मित्तल, नंदा वर्मा, इंदिरा बालेचा, मैना निर्वाण, सुमन शर्मा, सविता पुरोहित, निर्मला खत्री इत्यादि का पूर्ण सहयोग रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here