Ap3i करेगी मनीष पारीक का सम्मान

0
144

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ़ इंडिया फ़ोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक का 6 जून को करेगी अभिनंदन

बीकानेर, 04 जून। दैनिक भास्कर बीकानेर के फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक ने भास्कर के साथ फोटो पत्रकारिता में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर हमारी संस्था एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ़ इंडिया बीकानेर द्वारा 6 जून को अभिनंदन किया जाएगा । मनीष ने फोटो पत्रकारिता करते हुवे अनेक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए है।
पारीक बीकानेर की अग्रणी संस्थानों में विभिन्न पदों पर रहकर उन संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से जुड़कर अपना नाम बीकानेर में रोशन किया है, आप लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है, फोटोग्राफी पत्रिका ,बैटर फोटोग्राफी में भी आपको पुरस्कार प्रदान किया है, आपको फोटोग्राफी सोसायटी और अमेरिका द्वारा भी गोल्ड मैडल मिला।

इस तरह के विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया है। कोरोना काल में उन्होंने देवदूत बनकर समाज की सेवा का जो अनूठा कार्य किया वह सराहनीय है, जिसके लिए इनका नाम इंडिया बुक ओर रिकॉर्ड, ओ माय गॉड बुक रिडॉर्ड और एक्सक्लूव वर्ल्ड रिवॉर्ड में नाम दर्ज हुआ।
सभी बीकानेरवासी उनके इस कार्य से प्रभावित हैं, संस्था के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि मनीष पारीक एक प्रतिभावान फोटोग्राफर,सरल स्वभाव , हंसमुख व्यक्तित्व के धनी ही नहीं बल्कि बेहद अच्छे इंसान के रूप में भी अपनी पहचान बीकानेर में रखते हैं।
इसलिए इनका ap3i संस्था द्वारा फोटो पत्रकारिता की रजत जयंती मनाते हुवे सम्मान किया जाएगा।

प्रदीप सिंह चौहान, संरक्षक एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फटॉग्रफर्स ऑफ़ इंडिया ,बीकानेर ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here