ङाॅ गहलोत बने रोड सेफ्टी ऑडिटर

0
111


टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

ङाॅ गहलोत बने रोड सेफ्टी ऑडिटर

बीकानेर, 13 जून। देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन इंडियन अकादमी ऑफ हाईवे इंजीनियर्स नोएडा द्वारा भारत के राज्यों के अभियंताओं का 15 दिवसीय रोड सेफ्टी ऑडिटर सर्टिफिकेट प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डॉ विमल कुमार गहलोत ने सफलतापूर्वक ट्रेनिंग कोर्स परीक्षा पास कर रोड सेफ्टी ऑडिटर की महत्वपूर्ण उपाधि प्राप्त की है। गहलोत के अनुसार इस प्रशिक्षण से बीकानेर व आसपास के क्षेत्रो में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु रोड सेफ्टी ऑडिट द्वारा ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अभियंताओं एवं संवेदकों ने गहलोत को बधाई दी एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here