पूनरासर मेले में श्रद्धालुओं के बैग और वाहनों पर लगाए गए रेडियम स्टिकर
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु टीम क्लीन कैप्सूल संडे बीकानेर की पहल
पूनरासर मेले में श्रद्धालुओं के बैग और वाहनों पर लगाए गए रेडियम स्टिकर
बीकानेर 29 अगस्त । पूनरासर मेले में उमड़ते श्रद्धालुओं के बीच टीम क्लीन कैप्सूल संडे बीकानेर ने इस बार सुरक्षा और सेवा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। बीकानेर से पूनरासर तक पैदल यात्रा और वाहनों का निरंतर रेला देखते हुए टीम ने श्रद्धालुओं के बैगों और वाहनों पर रेडियम स्टिकर लगाने की मुहिम चलाई।
अंधेरे में दृश्यमान रहने और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से लगाए गए इन स्टिकरों को श्रद्धालुओं ने बेहद उपयोगी और सार्थक बताया।

टीम का सहयोग
इस सेवा कार्य में योगेंद्र प्रजापत, रवि कड़वासरा, सोनाली शर्मा, अनीश बिश्नोई, प्रियंका, शीलरानी, सोनिया, बिलाल, अजीज, योगिता, सालू, इब्राहिम और शोएब ने सक्रिय भूमिका निभाई।
टीम ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर और भारी वाहनों पर भी रेडियम स्टिकर लगाए ताकि वे अंधेरे में स्पष्ट दिखाई दें और यात्रियों को सुरक्षित मार्ग मिल सके।
श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया
मेले में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि यह पहल उनकी यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाती है तथा सामाजिक सहयोग का सच्चा उदाहरण प्रस्तुत करती है।





