हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
बीकानेर 29 अगस्त । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य के के सुथार तथा विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स बाबूलाल व स्टाफ सदस्यों द्वारा भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य व विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ जीवन के महत्व को रेखांकित करने में सफल रहेगा।

मेजर ध्यान चंद के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रभात फेरी का आयोजन किया जिसका उद्धघाटन प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय मे इस अवसर पर तीन दिवस के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे कि केरम, शतरंज, बेडमेंटन, एथलेटिक्स व टेबल टेनिस आदि का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम का संचालन व आभार डॉ. शंकर लाल प्रजापत द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।



