रोजगार परक ट्रेनिंग कैंप का हुआ समापन

0
158

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रोज़गार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बीकानेर 29 अगस्त । राजकीय डूंगर महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल व् उन्नति फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में रेसिंग राजस्थान के तहत रोज़गार परक 30 दिन के ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव पराशर अतिरिक्त निदेशक न्यूज़ 21 , विशिष्ट अतिथि प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा बीकानेर, अध्यक्ष प्रो. नरेन्द्र नाथ व् प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. देवेश खंडेलवाल रहे I मुख्य अतिथि पराशर ने वर्तमान समय में स्किल व् व्यक्तित्व विकाश के महत्व को समझाते हुए उसमे भाषा के महत्व पर जोर दिया, पराशर ने कहा की भाषा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व की मुख्य पहचान है I विशिष्ट अतिथि प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम को अधिकाधिक करवाने पर जोर दिया I अतिथियों द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए I ट्रेनर मिस लोचन पारीक ने भी विद्यार्थियों के साथ रहे अपने अनुभव् साझा किये कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. साधना भंडारी , संकाय सदस्य , व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विवेक ने किया व् अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री दीपेश कुमार ने दिया I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here