डॉ करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

0
183

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 29 अगस्त । डॉ करणी सिंह स्टेडियम स्थित सॉफ्टबॉल मैदान में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर विस्तार में बताया गया।
मुख्य वक्ता और अतिथि अंतराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अनिल बोड़ा ने ध्यानचंद की खूबसूरत ड्रिबलिंग तथा सटीक गोल करने की कला के बारे में बताते हुए बर्लिन ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ हिटलर की उपस्थिति में भारत की एकतरफा जीत का पूरा प्रयास ध्यानचंद की खूबसूरत ड्रिबलिंग से गोल करने की कला के बारे में बताया।


वॉलीबॉल कोच धूमल भाटी ने भी ध्यानचंद के बारे में बताया।
जिला सॉफ्टबॉल के सचिव सुबोध मिश्रा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों सहित दिलीप सिंह राठौड़, शिवराज सिंह शेखावत, मोहमद नईम सहित विभिन्न खेलो के कोच, खिलाड़ी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here