एक लाख ईनामी राशि की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 31अगस्त से

0
180

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

एक लाख ईनामी राशि की राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त से बीकानेर में
बीकानेर, 29 अगस्त। राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 अग्रवाल चेतना समिति भवन, जयनारायण व्यास काॅलोनी, में बीकानेर शतरंज संघ के द्वारा आयोजित की जा रही है।
आज बीकानेर शतरंज संघ के सचिव शैलेष गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्थानीय अग्रवाल चेतना समिति भवन, जयनारायण व्यास काॅलोनी, बीकानेर में राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य स्तर के करीब 400 खिलाडी भाग लेगें। उन्होने कहा कि पहली बार राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में एक लाख की ईनामी राशि दांव पर रहेगी। यह प्रतियोगिता आठ चक्रों में स्वीस पद्वति से खेली जायेगी। इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भाग लेगें। जिनकी प्रविष्टी प्राप्त हो चुकी है।


वहीं बीकानेर शतरंज संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राघव ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन खेल एंव युवा मामलों के राज्यमंत्री श्री के.के. बिश्नोई दिनांक 31.08.2025 को करेगें। जिनकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
इस प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए बीकानेर शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए फेयरप्ले समिति, आर्बीटर समिति आदि विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। वंही प्रचार प्रसार समिति के रूप विनोद धानुका तथा भागीरथ मूण्ड द्वारा कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here