नॉर्दर्न जॉन इंश्योरेंस एम्पलाइज संगठन का महाअधिवेशन शनिवार से
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 05 सितंबर । भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत कर्मचारियों के संगठन नॉर्दर्न जॉन इंश्योरेंस एम्पलाइज संगठन जो की निगम में कार्यरत 85% कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है इस संगठन का 34वा महाअधिवेशन स्थानीय स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में दिनांक 6 से 8 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है सम्मेलन का शुभारंभ स्वागत समिति के अध्यक्ष वाय के शर्मा योगी के द्वारा किया जाएगा इसके पश्चात सांसद अमराराम सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.रमेश, महामंत्री श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष बी एस रवि, पूर्व अध्यक्ष अमानुल्लाह खान तथा पूर्व महामंत्री के वेणुगोपाल उपस्थित रहेंगे।

इस महाधिवेशन में उत्तर क्षेत्र के 6 राज्यों दिल्ली पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर राजस्थान तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लगभग 600 प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक भाग लेंगे
सम्मेलन के दौरान बीमा उद्योग बीमा कर्मचारी तथा समस्त मजदूर आंदोलन के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के साथ-साथ देश और विश्व की मौजूदा परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सामूहिक रूप से उचित निर्णय लिए जाएंगे ।
आज स्थानीय होटल भारत निवास पैलेस रानी बाजार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इसमें संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज संगठन के महामंत्री श्रीकांत मिश्रा ने बताया की सरकार बीमा क्षेत्र में निजी एवं विदेशी निवेश की सीमा 74% से बढ़कर 100% करना चाह रही है जो की जनता की गाड़ी कमाई की बचत पर कुठाराघात होगा मिश्रा ने बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के सरकार की घोषणा का स्वागत किया उन्होंने कहा की हमारे संगठन ने 400 से अधिक सांसदों से मिलकर बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के लिए अनुरोध किया था कई सांसदों ने सदन के पटल पर संगठन की इस मांग को रखा। उन्होंने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का उदाहरण देकर बताया की उन्होंने संसद में हमारे संगठन के àनाम का उलझ कर बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने का अनुरोध किया।
मिश्रा ने बताया की कल प्रातः 9:00 बजे एक रैली निकाली जाएगी जो बीकानेर के रानी बाजार से होकर ढोला मारू तक जाएगी और बाद में यह रैली स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तक जाएगी इसके बाद 11:00 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में उद्घाटन सत्र का आयोजन किया जाएगा कुछ उद्घाटन सत्र को सीकर के माननीय सांसद को उमरेड अमराराम संबोधित करेंगे इसके अलावा विराट राणा संगठनों के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे इसके उपरांत प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षकों का सत्र आयोजित किया जाएगा जो की 8 सितंबर तक चलेगा 4 दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन में बीकानेर के धरती पर हुए आंदोलन धरना प्रदर्शनों एवं हड़ताल की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
नॉर्दर्न जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज संगठन के महासचिव नवीन चंद ने बताया की इससे पूर्व रोहतक में संगठन का 33वां अधिवेशन आयोजित किया गया था बीकानेर में 34 व महा अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है उत्तर क्षेत्र के 17 मंडलों में प्रत्येक 3 वर्ष के उपरांत यह अधिवेशन आयोजित किया जाता है
संगठन के बीकानेर के मंडल सचिव शौकत अली पवार महाधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष ए के शर्मा योगी मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल चंगानी मंडल के शहर सचिव सुशील खत्री दीपक गुप्ता शिव शंकर छंगाणी इशाक अली आप आप विशु आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया
निवेदक
शौकत अली पवार
मंडल सचिव
नॉर्दर्न जॉन इंश्योरेंस एम्पलाइज संगठन
मंडल समिति बीकानेर
संगठन के मंडल सचिव



