तिरंगा लेकर पहंचे युवा,कहा-:रीट को रद्द करो..डोटासरा को बर्खास्त करो।

0
695

देखें वीडियो


बीकानेर
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में गांधी जयंती के अवसर पर तिरंगा यात्रा के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और राजस्थान की प्रतिष्ठित भर्ती रीट और SI परीक्षाओं में धांधली के कारण रद्द करने और शिक्षा मंत्री डोटासरा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

बीकानेर भाजयुमो नेता महेंद्र ढाका ने बताया कि शिक्षा मंत्री डोटासरा एक तरफ रीट परीक्षा को सफल आयोजन बता रहे है दूसरी तरफ सरकार ने 22 से ज्यादा अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में धांधली के कारण निलंबित किया है।

गौरतलब है कि रीट और SI भर्ती परीक्षाओं को लेकर राजस्थान के कई जिलों में नकल गिरोहों की धड़-पकड़ जारी होने के बावजूद हर रोज कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इससे भर्ती परीक्षा को लेकर संशय बना हुआ है।

ढाका ने बताया कि आज महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर हमने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग सरकार के समक्ष रखी है। आने वाले समय मे हम युवाओं के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूती देंगे।

इस दौरान निशांत गौड़, मूलचंद मारु,ऋषिराज गहलोत,श्यामसुंदर शर्मा, रामनिवास बिश्नोई, कैलाश बिश्नोई, रतन नाथ,अजय सांखला, मनोज प्रजापत, नीरज कोटनिश,विशाल गोदारा, सुरेंद्र बिश्नोई, जयदयाल गोदारा,रामजी बिश्नोई, दीपक गहलोत, विक्रम सिंह, अमित रोज,सोहन गोदारा, अशोक कस्वा, विकास मोदी,श्याम सुन्दर शर्मा, नरेश शर्मा, विपेंद्र सिंह शिव आदि भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here