शिक्षा में बीकानेर जिले की 20 वीं रैंकिंग, टॉप 5 जिलों में आएं

0
132

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सभी पीएम श्री स्कूलों की प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों का प्रवेश करें सुनिश्चित- सीडीईओ

सीडीईओ महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला निष्पादन समिति की बैठक

”नोखा, बीकानेर, बज्जू और लूणकरणसर ब्लॉक में बढाएं नामांकन”

” शिक्षा में जिले की 20 वीं रैंकिंग, टॉप 5 जिलों में आएं”

”प्रथम, द्वितीय और तृतीय फेज की आईसीटी लैब सामग्री की करें नीलामी”

बीकानेर, 09 सितंबर। जिला निष्पादन समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीईओ महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीडीईओ ने कहा कि जिले में कुल 17 पीएम श्री स्कूल हैॆं। लेकिन कुछ पीएम श्री स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों का प्रवेश नहीं लिया गया है। लिहाजा इन स्कूलों में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि प्रत्येक सीबीईओ महीने में 2 पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों को बजट अगले सप्ताह तक मिल जाएगा। उससे पहले उपलब्ध बजट को नियमानुसार व्यय किया जाना सुनिश्चित करें।

नोखा, बीकानेर, बज्जू और लूणकरणसर ब्लॉक में बढाएं नामांकन
बैठक में सीडीईओ ने स्कूलों में नए सत्र में बच्चों के प्रवेश को लेकर नामांकन गत वर्ष से 0.5 फीसदी कम रहने पर नोखा, बीकानेर, बज्जू और लूणकरणसर ब्लॉक में नामांकन बढ़ाने को लेकर विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। एनीमिया निवारण को लेकर कहा कि इसको लेकर फीडिंग हर ब्लॉक की 90 फीसदी से ऊपर हो। अभी केवल पांचू, पूगल और हदां ब्लॉक की 90 फीसदी से ऊपर है।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय फेज की आईसीटी लैब सामग्री की करें नीमाली
सीडीईओ ने पांच फेज में चल रही आईसीटी लैब को निर्देशित किया कि आईसीटी लैब के प्रथम, द्वितीय और तृतीय फेज की सामग्री की नीमाली कराएं। ब्लॉक वाइज स्कूलों की लिस्ट एवं प्रक्रिया जिला मुख्यालय से उपलब्ध करवाई जाएगी।

शिक्षा में जिले की 20 वीं रैंकिंग, टॉप 5 जिलों में आएं
सीडीईओ ने बताया कि अगस्त माह की जिले की रैंकिंग 20 वीं है। इसमें सुधार कर टॉप 5 रैंक में आने का प्रयास करें। साथ ही कहा कि हिंदी में पठन पाठन धाराप्रवाह करने को लेकर प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के तीनों आदेश सभी सीबीईओ नीचे शिक्षकों तक पहुंच सुनिश्चित करें।

व्यावसायिक शिक्षा सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर संस्था प्रधानों को निर्देशित किया कि जब तक जिला स्तर से वोकेशनल ट्रेनर ( वीटी) उपलब्ध नहीं होते हैं तब तक स्वयं के स्तर पर ही इनकी व्यवस्था कर व्यावसायिक शिक्षा की देना जारी रखें। विदित है कि अभी तक 44 स्कूलों में ही वीटी कार्यरत है। बैठक में एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एडीईओ प्रारंभिक श्रीमती पदमा टिलवानी, डाइट प्रिंसिपल प्रवीण खत्री, सहायक अभियंता राजाराम सोनी, जिले के सभी सीबीईओ, एडीपीसी कार्यालय से एपीसी कैलाश धवल, पीओ नरेन्द्र अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here