पेंटर जमील का हुआ सम्मान

0
142

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर,10 सितंबर। प्रदेश के गोटन खारिया खंगार गांव में बिरला व्हाईट की ओर से टेक्निकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के रंग पेंट से जुड़े उन कारीगरों को बुलाया गया। जिन्होनें बिरला व्हाईट उत्पाद का सर्वोधिक उपयोग कर कंपनी की न केवल सेल बढ़ाई बल्कि कंपनी के उत्पादों में विश्वास जताते हुए विभिन्न प्रकार के रंग व पुट्टी से लोगों के घरों को चमकाया। इसमें बीकानेर के पेन्टर जमील अहमद का चयन हुआ। जिन्हें उत्कृष्टता का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस मौके पर बिरला व्हाइट के प्लांट संरक्षक एवं संचालक आलोक निगम,जोधपुर और बीकानेर के धर्मेंद्र शर्मा,मुंबई के अल्ताफ शाह,राकेश कुमार,शिवेंद्र सिंह,राजेश सिंह,कल्याण चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में पेन्टरर्स मौजूद रहे। इस दौरान जमील अहमद ने अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि बिरला पुट्टी के उपयोग से हमारा भी कार्य क्षेत्र बढ़ा है। जमील अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें नई तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध होती है,जो हमारी विश्वसनीयता को मजबूत करती है। कार्यक्रम में प्लांट विजिट के दौरान बिरला पुट्टी बनने से लेकर पैकिंग तक की प्रक्रिया को बताया गया। साथ ही नए प्रोडक्ट के बारे में व इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया।समापन के दौरान बिरला व्हाइट के सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य मैं ऐसे कार्यक्रम होते रहे ऐसी हम कामना करते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here