500 मीटर कपड़े पर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

0
124

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राज्यपाल के नाम 500 मीटर कपड़े पर हस्ताक्षर अभियान

बीकानेर 16 सितंबर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी एंव पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व मे किया गया इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि कोंग्रेस के ओबीसी विभाग द्वारा बीकानेर की जन समस्याओं को लेकर पिछले 25 दिन से अलग-अलग प्रकार से आंदोलन कर रहे हैं आज उसी क्रम में सादुल सिंह सर्किल पर 500 मीटर कपड़े पर बीकानेर की आम जनता द्वारा उनकी समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर करवाया गया ।

हमारी आठ प्रमुख मांगे हैं जो राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि बीकानेर की सड़के शिविर लाइन लाइट इन सब समस्याओं से जनता इतनी परेशान है की पुरे बीकानेर में हाहाकार मचा हुआ है पर कुर्सी पर बैठा प्रशासन किसी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं अगर जल्द बीकानेर में सुधार नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया की पुरे बीकानेर में आवारा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या है पुरे बीकानेर में यातायात जगह-जगह जाम रहता है पर यातायात पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है हम यह ज्ञापन से मांग करते हैं कि बीकानेर की जनता को जल्द से जल्द राहत मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मस्जिद खोखर ने कहा की बीकानेर में रोजाना मेंटिनेंस के नाम पर 3 घंटे लाइट काटी जाती है जो बीकानेर की जनता के साथ न्याय नहीं है।

जयदीप सिंह जावा कहा की बीकानेर में सिविल लाइन खुदी पड़ी है जहां सही हो गई वहां आज तक उस पर सड़क नहीं बनी जगह-जगह सिविल लाइन जाम है अगर जल्द जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ पीके सरीन अब्दुल रहमान लोदरा शहजाद भुट्टो कच्ची बस्ती के जिला अध्यक्ष नारायण जैन कांग्रेस संगठन के महासचिव नितिन वत्स अकबर जोइया विकास रावत अहमद अली भाटी नित्यानंद पारीक निकाय प्रकोष्ठके जिलाध्यक्ष हसन अली गोरी एजाज पठान कुलदीप भोजक साहीब खान मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अली होलसेल भंडार के चेयरमैन नगेंद्र पाल सिंह संदीप शेखावत रहमत अली गोरी अमित चावरिया विक्रम चावरिया मंडल अध्यक्ष नापासर मोहम्मद शोएब रविंदर सिंह राजपुरोहित रोहित बाना आदि ने हस्ताक्षर कर प्रशासन का विरोध किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here