रोलर स्केटिंग के मुकाबले हुए संपन्न
टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा )
जिला स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु वर्ग रोलर स्केटिंग मुकाबले डूंगर कॉलेज के ट्रैक पर दूसरे दिन संपन्न हुए।
बीकानेर 16 सितंबर । आज के कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा, प्रारंभिक खेल प्रभारी सुरेन्द्र हर्ष, जिला क्रिकेट संघ के सचिव रतन सिंह क्रिकेटर और डूंगर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पुरोहित ने रेस की शुरुआत की।

संयोजक मनोज व्यास,योगेंद्र खत्री,अर्चना तंवर, संतोष शेखावत,सुनील सेन सहित सभी रेफरी, चयनकर्ता मौदान पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों को बोड़ा ने सम्पूर्ण खेल भावना के साथ खेल अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने को संकल्पित रहने का कहा तथा क्रिकेटर रतन सिंह का परिचय करवाया।

राजेंद्र पुरोहित ने सभी को खेल भावना के साथ खेलने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास श्रीमाली ने किया ।कुछ बचे मुकाबले कल संपन्न होंगे उसके बाद राज्य स्तर की स्कूली टीम 14 वर्ष से कम का चयन होगा।



