आयकर कार्यालय में दिन रात निरंतर चलेगा आंदोलन
टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा )
आयकर कार्यालय में दिन रात निरंतर चलेगा आंदोलन
बीकानेर 19 सितंबर । आयकर कार्यालय, बीकानेर में सहायक लेखा अधिकारी (AAO) द्वारा आयकर कर्मचारियों के बिलों के साथ की जा रही अनियमितताओं और तानाशाही रवैये के खिलाफ पूर्व में किया गया आंदोलन अब और भी उग्र हो गया है। यह अनिश्चितकालीन आंदोलन अब दिन-रात नियमित रूप से जारी रहेगा। कर्मचारी आयकर कार्यालय में रात को भी बिस्तर लगाकर डटे हुए हैं।

आयकर विभाग में हाल ही में हुए संरचनात्मक परिवर्तनों के बाद, AAO द्वारा मनमर्जी से आपत्तियां लगाने और कर्मचारियों को परेशान करने की जो नई परंपरा शुरू की गई है, वह अब पूरे राजस्थान में फैलती दिख रही है। अगर इस नकारात्मक कार्यप्रणाली और तानाशाही रवैये का विरोध आयकर विभाग के कर्मचारियों ने नहीं किया, तो यह परंपरा आगे चलकर स्थायी हो जाएगी और हर छोटे-बड़े बिल पर आपत्तियां लगाकर कर्मचारी परेशान किए जाएंगे।

यह समय है सभी को आगे आने का, इस आंदोलन को पूरे राजस्थान से समर्थन देने का और इस नई तानाशाही परंपरा को खत्म करने का। AAO अमित राठौर के तबादले तक यह आंदोलन दिन-रात जारी रहेगा। हमें पूरे राजस्थान से आपके समर्थन और साथ की उम्मीद है।



