डायबिटीज केयर सेंटर में फिर किया श्रमदान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
पीबीएम अस्पताल के डायबिटीज केयर सेंटर में फिर किया श्रमदान
बीकानेर,21 सितंबर। रविवार की सुबह फिर एक बार समाज सेवा को समर्पित रही। Clean Capsule Sundays – Bikaner के तत्वावधान में आज पाँचवाँ कार्यक्रम Diabetes Care & Research Centre, PBM, Bikaner में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

इस अवसर पर टीम ने अस्पताल परिसर और आसपास क्षेत्र की सफ़ाई कर अधिक से अधिक कचरा हटाया और वातावरण को स्वच्छ बनाया। साथ ही, लोगों को हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।
टीम लीडर रवि कड़वासरा, योगेंद्र प्रजापत और सोनाली शर्मा ने बताया कि यह लगातार पाँचवाँ रविवार है और टीम का जोश पहले से कहीं ज्यादा है।
उन्होंने कहा – “यह केवल सफ़ाई नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता आंदोलन है।”
सक्रिय सदस्य –
भूपेश गहलोत, ऋतिक मोदी, संदीप व्यास, आदित्य मोदी, विनीत अग्रवाल, शीला रानी, सुनील जोशी, प्रिंस शर्मा और मुकेश कुमार ने सफ़ाई अभियान में अहम योगदान दिया।

मरीजों और उनके परिजनों ने भी टीम के साथ मिलकर सफ़ाई कार्य किया और कहा कि ऐसे प्रयासों से अस्पताल का माहौल स्वच्छ और सुखद बनता है।
भविष्य की योजना
टीम ने घोषणा की कि आने वाले रविवारों में एक विशेष दिन ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य और समाज सेवा दोनों दिशा में योगदान दिया जा सके।



