डॉ. एजाज अहमद नेशनल पेशेंट सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 21 सितंबर। एमएन हॉस्पिटल के क्वालिटी मैनेजर एवं एमएन इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस, बीकानेर के प्रिंसिपल डॉ. एजाज अहमद को दिल्ली में एनएबीएच (NABH) द्वारा नेशनल पेशेंट सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके समर्पण, उत्कृष्टता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में किए गए अद्वितीय योगदान का प्रतीक है।
एमएन हॉस्पिटल के डायरेक्टर मोहम्मद अली निर्वाण ने बताया कि यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

डॉ. एजाज अहमद के साथ ही डॉ. अर्चना कौल (सहायक प्रोफेसर, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा), डॉ. सुषमा कृष्णा (क्वालिटी एग्जीक्यूटिव, पारुल हॉस्पिटल, मुंबई) तथा अनुप कुमार बिसोई (ईएसजी एग्जीक्यूटिव, केयर हॉस्पिटल, हैदराबाद) को भी इस सम्मान से नवाज़ा गया है।
इसके अतिरिक्त, डॉ. एजाज अहमद को एनएबीएच द्वारा ₹25,000 की नगद राशि भी प्रदान की गई है।
हम सभी सम्मानित विजेताओं को इस अद्भुत उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं।


