समाजसेवी उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

0
128

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

समाजसेवी उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
नई दिल्ली/ बीकानेर , 21 सितंबर। देश की राजधानी नई दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ में आयोजित भारतीय धरोहर सम्मान 2025 के कार्यक्रम में बीकानेर के प्रबुद्ध उद्योगपति व समाजसेवी हरिगोपाल उपाध्याय को संजीवनी श्री सम्मान 2025 से उनके शिक्षा , रोजगार,पर्यावरण व समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से किये जा रहे कार्यों हेतु देव व्रत आर्य गुजरात व महाराष्ट्र ,व राजेन्द्र अग्रवाल पूर्व सांसद मेरठ,डॉ नन्दकिशोर गर्ग कुलगुरु महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, रमेश कपूर अध्यक्ष भारतीय धरोहर, संजीव गोयल, सुधीर गुप्ता, प्रवीण शर्मा, विजय तिवारी , जगदीश मित्तल की गरिमामय उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ बी रवि शंकर आयुर्वेद के क्षेत्र मे सन्तोष तनेजा सँकल्प संस्थान के संस्थापक व निदेशक (शिक्षा विद) नीरज कुमार गुप्ता (प्रकाशन)भारतीय मूल्यों के प्रकाशन हेतु भारतीय धरोहर सम्मान 2025 से 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।माननीय राज्यपाल महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि निःस्वार्थ सेवा करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं, भारत की ऐतिहासिक धरोहर, ऋषि परम्परा, आध्यात्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, इस देश मे विभिन्न शास्त्रों पर कार्य हुआ है वो हमारी ताकत है, विचार व संस्कार हमारी ताकत है, अहिंसा सत्य अस्तेय, अपरिग्रह, स्वाध्याय ये हमारे देश के साश्वत विचारों की धरोहर है,सत्य ही जीवन का आधार है, गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर बताया,व आयुर्वेद को जीवन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में विख्यात कवि सुधिप भोला ने काव्यपाठ किया, इस अवसर पर रामस्वरूप जोशी,गोपाल जोशी,संदीप कोचर,घनश्याम जोशी,कैलाश जोशी ने उपाध्याय को बधाई प्रेषित की।इस अवसर पर देश के 500 से अधिक प्रबुद्ध जन व उद्योगपति उपस्थित रहे।धन्यवाद सुधीर गुप्ता ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here