चित्रगुप्त भवन में कलम दवात पूजन गुरुवार को
कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त भवन, रानी बाजार, में 23 अक्टूबर को होगा कलम दवात पूजन का आयोजन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से सम्बद्ध श्री चित्रगुप्तवंशीय सभा, बीकानेर द्वारा श्री चित्रगुप्त भवन में 23 अक्टूबर को कलम दवात पूजन का आयोजन सांय 05:30 बजे रखा गया।

कलम दवात पूजन के मुख्य अतिथि रविन्द्र कुलश्रेष्ठ भूतपूर्व संस्था अध्यक्ष होंगे। कथा वाचन समाज के पूर्व सचिव जितेन्द्र माथुर के द्वारा किया जायेगा। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन एवं
आरती की जायेगी। कलम का वितरण अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महासचिव श्रीमती सीमा माथुर पत्नी अनिल माथुर के द्वारा किया जायेगा। जलपान की व्यवस्था समाज के वरिष्ठ सदस्य ओम
प्रकाश माथुर (साहब जी) के द्वारा की जायेगी। प्रसाद का वितरण संस्था द्वारा किया जायेगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में कलम दवात पूजन में सम्मिलित होवें ।



