डॉ. बी.सी. घीया ने संभाला पीबीएम अस्पताल अधीक्षक का पदभार

0
111

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

डॉ. बी.सी. घीया ने संभाला पीबीएम अस्पताल का अधीक्षक पदभार, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की जताई प्रतिबद्धता
बीकानेर, 07 नवंबर। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक के रूप में डॉ. बी.सी. घीया ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला।


इस अवसर पर एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ आचार्य डॉ. आर.डी. मेहता, डॉ. संजय कोचर, डॉ. विजय तुंदवाल, डॉ. आर.पी. लोहिया, डॉ. राकेश मणि, डॉ. रोहिताश कुलारिया, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. प्रताप सिंह, वित्तीय सलाहकार पवन कस्वां सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. घीया ने कहा कि पीबीएम अस्पताल का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां पर कई बड़े चिकित्सकों ने अपनी अच्छी सेवाएं दी हैं। इस परंपरा को आगे बढाते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता से पहुंचाया जाएगा। पीबीएम अस्पताल के सर्वांगीण विकास के लिए आमजन और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से साझा प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा हम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here