जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा – सेवग

0
89

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

नरसिंहदास जीवणीदेवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट का स्तुत्य कार्य
साधु-संतों, फुटपाथ पर सोने वालों को 200 ऊनी कम्बल वितरित
जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा : सेवग
बीकानेर, 13 नवम्बर। सामाजिक सरोकार में अग्रणी संस्था नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इन दिनों मौसम में शीत के बढ़ते प्रभाव से ठिठुरते जरूरतमंद जनों को बुधवार से कम्बल वितरण का स्तुत्य सद्कार्य किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय समय पर मानवता की सेवा के सेवा कार्य किये जाते रहे हैं इसी क्रम में प्रथम चरण में बुधवार को दो सौ ऊनी कम्बल साधु संतों, प्रचंड शीत में भी फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों को वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि नरसिंह दास जीवणी देवी सेवग ट्रस्ट ने पूर्व में भी अनेक सेवा कार्य किये हैं जिनसे मानवता की भलाई का प्रयास किया गया है।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए ट्रस्ट की महिला प्रमुख चन्द्रकला सेवग ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के लिए तत्पर भामाशाहों को भी प्रचंड शीत आरंभ होने को देखते हुए आगे आकर जरूरतमंदों, निर्बलों, दीन-हीनों की भलाई के लिए सेवाकार्य करना चाहिए।
ट्रस्ट अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि जल्द ही शीत से बचाव के लिए छोटे बच्चों की ऊनी टोपी, ऊनी मोजे भी इस सेवा प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में वितरित किए जाएंगे। बुधवार को ऊनी कंबल वितरण सेवा कार्य के अवसर पर ऋतुध्वज शर्मा, तरुण भोजक, मनीष भोजक आदि सदस्यगण भी सहयोगी रहे। प्रचंड शीत की रात्रि में ठिठुरने वाले जरूरतमंद ऊनी कम्बल पाकर अत्यंंत भावविह्वल हो गये तथा उन्होंने नरसिंहदास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा भावना का हृदय से आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here