थानवी जयपुर में अटल शार्क गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित

0
261

टुडे राजस्थान न्यूज़. (अज़ीज़ भुट्टा )
जयपुर में ऋषिराज थानवी हुए अटल शार्क गौरव अवॉर्ड सम्मानित
25 देशों के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
सार्क संगठन स्थापना दिवस की पूर्व संध्या एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शुभारंभ पर जयपुर रोटरी क्लब में कार्यक्रम सम्पन्न।


जयपुर 07 दिसंबर ।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में रोटरी क्लब जयपुर में दक्षिणी एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना की पूर्व संध्या पर एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधान मंत्री भारत सरकार की जयंती महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 25 देशों के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकम चंद गनेशिया ग्लोबल चान्सलर, इंटेरनेशनल रोमा यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने की तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि न्यायमूर्ति एस. एन. भार्गव पूर्व राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय सिक्किम, माननीय निरंजन आर्य, पूर्व मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, प्रहलाद राय टाक अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार, तथा विशेष अतिथि पं॰ रामकिशन शर्मा पूर्व संसद एवं शताब्दी पुरुष राजस्थान, डॉ निर्मल जैन सदस्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, श्री प्रदीप राठी निदेशक/प्रमुख समाज सेवी त्रिनेत्र ट्रेडर्स प्रा. लिमिटेड ब्याबर, गोपाल सिंह संस्थापक एंव प्रमुख समाज सेवी विशाल स्टोरेज बैटरी कम्पनी, ब्यावर, राजन सरदार अध्यक्ष अमृत ग्रुप मालवीय नगर जयपुर, डॉ कुलदीप शर्मा निदेशक एंव प्रमुख समाज सेवी के.सी. स्टोन हॉस्पिटल अजमेर रहें कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व विश्वरत्न स्व॰ महावीर प्रसाद टोरडी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, कार्यक्रम के संयोजक एवं विशिष्ट सलाहकार प्रथम उप राष्ट्रपति नेपाल सरकार कुलदीप शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट ला फर्म काठमाण्डू नेपाल एवं जम्बू दीप पदम श्री इंजी॰ नरेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट तथा प्रमोद शर्मा ने सभी अतिथियों का माला पहना कर साफा पहना कर शाल ओढा कर स्वागत किया जम्बू दीप पदम श्री इंजी॰ नरेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच कि स्थापना स्व॰ महावीर प्रसाद टोरडी द्वारा नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के साथ कि गयी थी।

यह संगठन पिछले 40 वर्षों से अनवरत अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन की ओर अग्रसर है इस अवसर पर कुलदीप शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट ला फर्म काठमाण्डू नेपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच अपनी कार्य योजनाओं के अंतर्गत भारत की शक्ति, भारत की प्रतिष्ठा, भारत के पंच शील सिद्धांतों, बसुबध्येव कुटुबकम्ब ग्लोबल विल्लेजेज़, संयुक्त राष्ट्र में भारत को स्थायी प्रतिनिधित्व के साथ वीटो पावर मिले अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जाय आदि उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अग्रसर है , कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सार्क संगठन की महती भूमिका व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों आयीं चयनित श्री ऋषि राज थानवी (बीकानेर), अटल सार्क गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन जम्बू दीप पदम श्री इंजी॰ नरेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट ने किया व कार्यक्रम के छायाकार रामचरण वर्मा तथा मंथन शर्मा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here