जैन महासभा ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जैन महासभा ने दिया जानलेवा हमला व लूटपाट की घटना में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन
बीकानेर, 30 जनवरी। जैन महासभा, बीकानेर की ओर से एसपी कावेंद्र सिंह सागर से मिलकर बीते दिनों 27 जनवरी को सिपानियों के मोहल्ले में हुई जानलेवा हमला व लूटपाट की घटना में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि ज्ञापन देने गए शिष्टमंडल में शहर बीजेपी अध्यक्ष सुमन छाजेड़, मोहन सुराणा, जयचंदलाल डागा, मेघराज बोथरा, जैन महासभा के मंत्री जतन संचेती, सुरेंद्र, दिलीप कातेला, विनीत बोथरा, महेंद्र बरडिय़ा शामिल थे।

बोथरा ने बताया कि बीते दिनों सिपानियों के मोहल्ले में सुरेश बांठिया की धर्मपत्निी पुष्पादेवी पर एक अज्ञात युवक द्वारा जानलेवा हमला कर लूटपाट की गयी। यह अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिससे न केवल पीडि़त परिवार बल्कि सम्पूर्ण बीकानेर शहर एवं जैन समाज स्तब्ध और भयभीत है। व्यस्त एवं रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की अपराधिक घटनाओं में निरंतर वृद्धि होना अत्यंत चिंताजनक है, जिससे आमजन में दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है। इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाने की कृपा करें। एसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्दी ही पुलिस पकड़ लेगी।



