महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए-गोविल

0
64

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 06 मार्च । उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ बीकानेर मंडल की बारात घर, लालगढ़, बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष दीप्ति गोविंल, ने कहा कि “महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प है।”

महिला समिति उपाध्यक्ष, सुषमा यादव सचिव रेनू सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी , कोषाध्यक्ष,वीरेंद्र चावला , लालगढ़ शाखा सचिव, शौकत कोहरी, मजदूर संगठन अध्यक्ष सुनील शर्मा, इस कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ (महिला )मातृशक्ति के* नेतृत्व में रंगोली, म्यूजिकल चेयर ,संगीत, चम्मच रेस, आदि के साथ विशेषज्ञ राकेश शर्मा ने चमत्कारों के वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए कहा की विज्ञान हमें अंधविश्वास से दूर रहकर तर्क, प्रयोग और प्रमाण के आधार पर सोचने की प्रेरणा देता है। आज समाज को जरूरत है कि हम बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करें। जब समाज तर्क और ज्ञान के आधार पर आगे बढ़ेगा, तब अंधविश्वास अपने आप कम हो जाएगा।


“जहाँ ज्ञान का प्रकाश होता है, वहाँ अंधविश्वास का अंधेरा अपने आप मिट जाता है।” कई वैज्ञानिक प्रयोग के साथ चमत्कारों के वैज्ञानिक व्याख्या का जीवंत प्रदर्शन किया l त्रिशूल को जीभा से आर पार करना, जादू से कागज द्वारा रुपया बनाना भूत उतार कर भस्म करना पूर्वजों तक जल पहुंचाना,आदि चमत्कारों की विभिन्न व्याख्या का जीवंत प्रदर्शन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here