राजीव शर्मा अध्यक्ष,ओम प्रकाश छाबड़ा सचिव नियुक्त

0
43

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर के चुनाव सम्पन्न

बीकानेर, 09 मार्च। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर के वर्ष 2026-27 के चुनाव रविवार को प्रकाश लैब, सादुल कॉलोनी, बीकानेर में सम्पन्न हुए।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा, सचिव पद पर ओम प्रकाश छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया प्रांत की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी श्रीमती रितु मित्तल एवं चुनाव पर्यवेक्षक योगेन्द्र सिंह भाटी की देखरेख में सम्पन्न हुई। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर उपस्थित परिषद के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में परिषद की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा सेवा, संस्कार और समर्पण के उद्देश्यों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदस्यों द्वारा व्यक्त विश्वास पर खरा उतरते हुए परिषद की गतिविधियों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here