बालक एवं बालिका वर्ग की सब जूनियर नेटबॉल टीमों की हुई घोषणा

0
43

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर जिला नेटबॉल संघ की सब जूनियर टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

बीकानेर 26 मार्च । बीकानेर जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित चयन प्रक्रिया के पश्चात बालक एवं बालिका वर्ग की सब जूनियर नेटबॉल टीमों की घोषणा कर दी गई है। संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि चयनित टीमें दिनांक 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक अजमेर में आयोजित होने वाली 8वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चयनित खिलाड़ियों की सूची जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत और पूर्व सचिव नेटबॉल संघ बीकानेर के भूराराम चौधरी द्वारा जारी की गई। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

बालक वर्ग की चयनित टीम:- भव्य गहलोत , आनंद कच्छावा , प्रहलाद , अदनान , तबरेज आलम , निलेश कुमार ,लक्ष्मण , विष्णु पाहुजा , अभय ।
बालिका वर्ग की चयनित टीम: तनिष्का , हीरल भाटी , ख़ुशी परिहार , ऋषिता , शिवानी , ख़ुशी सांखला, लियाना, झलक , हिमांशी |

बालक वर्ग के कोच रुद्राक्ष गहलोत एवं टीम मैनेजर रामनिवास बिश्नोई नियुक्त किए गए हैं और वहीं बालिका वर्ग की कोच निशा सहारण तथा टीम मैनेजर कुसुम रहेंगी।

बीकानेर जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत ने जानकारी दी कि दोनों टीमें दिनांक 26 मार्च 2026 को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होंगी।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह चयन जिले में नेटबॉल खेल के निरंतर विकास और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here