‘एक शाम एस एच बिहारी व राजा मेहंदी अली खान के नाम’ में गूंजे तराने
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
एक शाम एस एच बिहारी राजा मेहदी अली खान के नाम में गूंजे तराने बीकानेर 27 मार्च । सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा शुक्रवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार एस एच बिहारी व राजा मेहदी अली खान की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम एक शाम एस एच बिहारी राजा मेहदी अली खान के नाम आयोजित किया गया।

संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम थे अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने की विशिष्ट अतिथि माणक सुथार कार्यक्रम में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी परितोष झा c a सिराजुद्दीन खोखर मंजू सुथार डॉ नरेश पोपली इम्तियाज अहमद एम आर कुकरेजा हरि किशन मेहरड़ा धर्मा राम विवेकानंद आर्य मनफूल पवार शैलेन्द्र व्यास ने कार्यक्रम में गीतकार एस एच बिहारी राजा मेहदी अली खान के लिखे गीतों ग्रुप के सदस्यों ने पेश किए संचालन एम रफीक कादरी ने किया।



