डीजीपी शर्मा दो अप्रैल को बीकानेर में लेंगे अपराध समीक्षा बैठक

0
39

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर रेंज की सुरक्षा व्यवस्था परखेंगे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा; 2 अप्रैल को लेंगे अपराध समीक्षा बैठक

बीकानेर/जयपुर 31 मार्च। प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिसिंग को धार देने के लिए महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा 2 अप्रैल को बीकानेर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीजीपी बुधवार शाम को बीकानेर पहुंच जाएंगे, जहां वे अगले दिन रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे।


इस महत्वपूर्ण बैठक में बीकानेर रेंज आईजी सहित रेंज के चारों जिलों बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चुरू जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान डीजीपी रेंज में अपराध की स्थिति, गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई, पेंडिंग मामलों के निस्तारण की गहन समीक्षा करेंगे। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग के आधुनिकीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here