हज यात्रियों के लिए अंतिम ट्रेनिंग कैंप रविवार को

0
48

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 01 अप्रैल । बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी यासीन खान लोधी ने बताया की बीकानेर से जाने वाले आजमीने हज के लिये 05 अप्रेल,रविवार को अंतिम हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन नौगजा पीर दरगाह स्थित हज कमेटी में किया जाएगा । आगामी कैंप की व्यवस्था हेतु हज कमेटी में मीटिंग की गयी जिसमें समस्त सदस्य उपस्थित रहे व कैंप को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया ।


कमेटी के सचिव व प्रवक्ता क्रमशः अंसार अली कोहरी व अनवर अजमेरी ने बताया की कमेटी के सभी सदस्य क्रमशः उपाध्यक्ष मोहम्मद इक़बाल चौहान, संयुक्त सचिव सय्यद बुलेशाह, संगठन सचिव इस्माइल गौरी, मोहम्मद इस्माइल सुलेमानी, मोहम्मद हुसैन, डॉ. साबिर अहमद पँवार, हाकम अली भाटी, अजीज अहमद, सैय्यद कास म अली अख्तर अली मोहम्मद अली व अन्य सभी सदस्यों ने उपस्थित रहकर समस्त व्यवस्था संभालने का आश्वासन दिया ।
अंत में सभी का शुक्रिया कर मीटिंग का समापन किया गया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here