टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
कायस्थ नंदिनी बीकानेर ग्रुप के पोस्टर का विमोचन, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
बीकानेर, 12 अप्रेल। कायस्थ नंदिनी बीकानेर ग्रुप द्वारा 12 अप्रैल को पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
कायस्थ नंदिनी की प्रदेश अध्यक्ष दीपा माथुर व प्रदेश महामंत्री सीमा माथुर के मार्ग दर्शन में यह कार्यक्रम बीकानेर में किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजु माथुर ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ महिला श्रीमती उषा माथुर रहीं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से कार्यक्रम गरिमामय रहा ! उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति माथुर व राधा माथुर ने श्रीचित्रगुप्त भगवान जी की स्तुति गाई ।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सचिव श्रीमती उपासना माथुर ने मंचसंचालन किया। प्रदेश महामंत्री श्रीमती सीमा माथुर ने स्व रचित कविता सुनाई जो श्री कायस्थ कुल पर आधारित था।

रीटा माथुर,नीलम सक्सेना , नीलम जोहरी,व नीलम माथुर ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्वलित किया। तत् पश्चात संगीता सक्सेना,रमा माथुर , सुधा माथुर व प्रीति माथुर ने अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान एक नई कार्यकारणी की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें सभी सदस्यों को उनके कार्यभार सौंपे गए। कार्यक्रम में वर्ष भर में किए जाने वाले विषयो की रुपरेखा बनाई व सभी ने करतल ध्वनि से एक अच्छी पहल का स्वागत किया।
खुशबू माथुर व नेहा माथुर को युवा विगं बन वर्ष भर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई ।कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।

