पुष्प सज्जा रंगोली में प्रतिभा दिखाने वाले कलाकारों का हुआ सम्मान

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

पुष्प सज्जा रंगोली में प्रतिभा दिखाने वाले कलाकारों और सहयोगियों का हुआ सम्मान

बीकानेर, 29 अप्रैल। बीकानेर शहर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग द्वारा विभिन्न मंदिरों में आयोजित अनूठे पुष्प सज्जा रंगोली कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को बुधवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि बीकानेर में पहली बार मंदिरों को पुष्प सज्जा रंगोली से अलंकृत करने का अभिनव प्रयास किया गया, जिसे आमजन, प्रतिभागियों एवं दर्शनार्थियों का भरपूर सहयोग और सराहना मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक एवं समन्वयक श्रीमती ज्योति स्वामी ने जानकारी दी कि इस आयोजन ने विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने हुनर को मंदिरों जैसे पावन स्थलों पर प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। इससे न केवल कला को प्रोत्साहन मिला, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और सामाजिक सद्भावना भी सुदृढ़ हुई।

कार्यक्रम में राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, काका बीकानेरी, सौरभ बजाज, दिनेश नाथ एवं महेश पुरोहित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here