पीबीएम हॉस्पिटल में पानी की सेवा का हुआ उद्घाटन
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 30 अप्रैल । बैंक ऑफ़ बड़ोदा के सेवा निवृत कर्मचारियों द्वारा आज पीबीएम हॉस्पिटल के मर्दाना अस्पताल गेट पर जल सेवा की गयी । इसका उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया एवं बैंक ऑफ़ बड़ोदा के सहायक महा प्रबंधक मनोज कुमार ने भी इस सेवा कार्य में सहभागिता की बैंक के भारत भूषण गुप्ता, कैलाश खरखोदिया, मदन शर्मा, दीपक पांडे, मेघराज चावला, प्रवीण चावला, राम चंद्र सोनी, साधना अग्रवाल,,सुरेन्द्र भटिआ, सुरेश महोबिया, श्री कृष्णा सेवा संस्थान के श्री श्याम सुन्दर सोनी ने सभी का स्वागत सत्कार किया उन्हीं के द्वारा पिछले 18 वर्ष से इस कार्य का संचालन हो रहा है।





