फन्ना बाबू” का निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति – नन्दी
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
फन्ना बाबू” का दुःखद निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति:नन्दी
मंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि
बीकानेर जाकर अर्पित किया श्रद्धासुमन
कुछ दिनों पहले बीकानेर में साथ में बिताए गए पलों को याद किया
बीकानेर 01 मई। हल्दीराम परिवार के प्रमुख सदस्य, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक एवं सीएमडी शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के निधनोपरांत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को बीकानेर, राजस्थान के सादुलगंज स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होते हुए नमन किया।


मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं ‘बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड’ के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल बीकानेर के पारंपरिक भुजिया उद्योग को वैश्विक ब्रांड में बदलने और मशीन द्वारा भुजिया उत्पादन की शुरुआत करने वाले एक दूरदर्शी उद्यमी थे। “फन्ना बाबू” का दुःखद निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति है।
मंत्री नन्दी ने कि कुछ दिनों पहले ही बीकानेर यात्रा के दौरान फन्ना बाबू से मुलाकात हुई थी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि फैक्ट्री भ्रमण के दौरान फन्ना बाबू एक-एक बारीकी के बारे में खुद ही बताते रहे। उनका यह बिहार दिखाता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी काम से उनका कितना अधिक जुड़ाव था।
मंत्री नन्दी ने कहा कि एक ही टेबल पर बैठकर डिनर के दौरान उनके जीवन के कई बहुमूल्य अनुभव और किस्से सुनने को मिले थे। उनकी सादगी, सरलता और व्यवहारकुशलता ने मन मोह लिया था।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उनके दुःखद निधन से हम सभी ने एक सफल उद्यमी, एक विनम्र व्यक्ति, एक अनुभवी मार्गदर्शक और एक उत्कृष्ट समाजसेवी खो दिया। उनका जाना वैश्य-व्यापारी समाज के सर से वरिष्ठ अभिभावक का साया उठने जैसा है।
कहा कि अपनी माटी से उनका लगाव और जुड़ाव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने कृतित्व से बताया कि “हम अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही वास्तविक और मौलिक उन्नति कर सकते हैं।”
वे अपने पीछे सेवा कार्यों की एक समृद्ध विरासत छोड़कर गये हैं, जिसके माध्यम से सदैव हम सबके बीच उपस्थित रहेंगे।



