सेवा और भक्ति भाव से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

0
48

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

गायों को लापसी खिलाई, पक्षियों के लिए दाना पानी और राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था और अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को करवाया भोजन

बीकानेर 03 मई।महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर किए कार्यक्रम बीकानेर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक संजय आचार्य और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार को सुबह 9 बजे जैसलमेर रोड़ स्थित गंगा जुबिली गोशाला में गायों को लापसी खिलाने से हुई। इसके बाद पार्क और बड़े कब्रिस्तान में पक्षियों के लिए 51 पालसिए लगाने के साथ चुग्गे की भी व्यवस्था की गई। दोपहर के समय मोहता चौक, बारह गुवाड़ और कसाई बारी इलाके में राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था की गई।

इन सब में बिठ्ठल बिस्सा, डॉ अनंत जोशी, नवनीत आचार्य, एनडी कादरी, मिर्जा हैदरबेग, प्रफुल्ल हटीला, अब्दुल रहमान लोदरा, इस्माइल खिलजी, एजाज पठान, जाकिर पठान, शाक़िर चौबदार, हसन अली, सदीक, अरविंद श्रीमाली, संतोष व्यास, गोपसा जोशी, एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरधर जोशी, आशीष रंगा, गोपाल जोशी जोपासा, भीखा राम कुम्हार, अशोक जोशी मो.शोएब साजिद पीएच शकील स्टार मो.हरम आदि ने सेवा कार्य कर गहलोत के दीर्घायु कामना की। गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक आचार्य और पूर्व महापौर मकसूद ने बताया कि इसी कड़ी में अपना घर आश्रम में रहने वाले 151 प्रभुजनों को भोजन करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here