बीएसएनएल एम्प्लाईज यूनियन का राज्य स्तरीय अधिवेशन शुरू

0
55

टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 02 मई। आज विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित महेश्वरी भवन भाग संख्या 3, में बीएसएनएल एम्प्लाईज यूनियन का 9वां राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है।

नई दिल्ली सें इस अधिवेशन में भाग लेने के लिये पधार रहें राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड अनिमेष मित्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड पी अभिमन्यु, जयपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी के जैन सहित राजस्थान के सभी जिलों के जिला सचिवों एवं जिला डेलीगेट्स का बीकानेर शहर में परिमंडल कार्यकारिणी ओर आयोजन समिति कि ओर से हार्दिक स्वागत ओर अभिनन्दन है।

साथियों यह समय हमारी अपनी कम्पनी बीएसएनएल ओर सभी कर्मचारियों अधिकारियों के लिये बेहद चुनोतियां सें भरा है।

इसलिए बीएसएनएल मैनेजमेंट बोर्ड एवं बीएसएनएल में कार्यरत सभी ट्रेड यूनियंस को इन चुनोतियां के बारे में गंभीरता से सोचना ओर मनन करना होगा ताकि हम सब मिलकर वर्तमान कठिन परिस्थितियों सें बीएसएनएल को बेहतर स्थिति में ला सकें।

इस अधिवेशन में भाग लेने के लिये कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार जयपुर से पधार रहे रविन्द्र कुमार, महाप्रबंधक मानव संशाधन विकास, माधव शरण शर्मा, आंतरिक वितीय सलाहकार, कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार, का हार्दिक स्वागत ओर अभिनन्दन है।

सम्मेलन में भाग लेने पधार रहे हमारे बीकानेर जिले के सभी सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों का स्वागत ओर अभिनन्दन है।

सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और खुला अधिवेशन 10.30 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here