बीकानेर के लाडले रोहित का सुयश
टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर के लाडले रोहित का सुयश – यूएसए में प्राप्त की पीएचडी की उपाधि
बीकानेर, 06 मई। युनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, अलिंग्टन, यू. एस. ए. ने बीकानेर के लाडले रोहित सुथार को मेकैनिकल इंजीनियरिंग विषय में शोध कार्य हेतु पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। रोहित ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के प्रोफेसर डॉ. देरेज प्रगोनाफर के निर्देशन में ‘रिलायबिलिटी एसेसमेंट ऑफ पॉवर मोड्यूल्स एण्ड थर्मल इंटरफेस मेटिरियल्स इन सिंगल-फेज इमर्सन कूलिंग’ विषय में शोध कार्य किया।
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बेचलर डिग्ग्री बी-टेक पूर्ण करने के पश्चात् रोहित ने उच्च अध्ययन हेतु यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में प्रवेश लिया,जहां से उन्होंने सफलतापूर्वक अपनी पीएचडी की उपाधि ग्रहण की। अपनी इस उपलब्धि को रोहित ने अपने पिता स्व. जितेंद्र को समर्पित किया।

वर्तमान में रोहित टेक्सास इन्स्ट्रूमेंट कम्पनी, केलिफॉर्निया में सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इंजीनियर के रूप में कार्यरत रोहित की इस उपलब्धि पर माता शकुंतला सुथार व परिवारजनों के साथ विश्वकर्मा सुथार समाज के अध्यक्ष राधाकृष्ण मांडण, एडवोकेट निमेष सुथार, डॉ अशोक सुथार,ओमप्रकाश गेपाल, पवन गहलोत, जितेंद्र जोशी, आत्माराम भाटी, राजेंद्र पुरोहित सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई व आशीर्वाद दिया।



