ऑल इंडिया टॉपर बनी तान्या का किया अभिनन्दन

0
20

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

ऑल इंडिया टॉपर बनी तान्या का किया अभिनन्दन
बीकानेर, 16 मई। सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं में ऑल इंडिया टॉप कर बीकानेर का मान बढ़ाने वाली तान्या सावनसुखा का जीतो महिला विंग एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अभिनंदन किया गया। जीतो महिला विंग की चैयरपर्सन ममता रांका ने सीबीएसई कक्षा बारहवीं में 99.80 अंक प्राप्त कर बीकानेर का मान बढ़ाने वाली तान्या सावनसुखा को शुभाशीष देते हुए छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

रामला सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के महावीर रांका ने कहा कि तान्या की यह असाधारण उपलब्धि बीकानेर का गौरव बन गई है। सम्मान समारोह में जीतो उपाध्यक्ष नीलम सेठिया, रंजना सुराना, बिन्दु छाजेड़, चंचल चौरडिय़ा, अनिता बैद, प्रियंका बैद, शांता भूरा, बबीता, विनिता सामसुखा उपस्थित रहीं तथा रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट से पवन महनोत, धीरज रांका, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, आदर्श शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, नरेन्द्र चंचल, दाऊलाल छंगाणी, संजय स्वामी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here