सुलेमानी को पीसीसी में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर किया सम्मान

0
35

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 20 मई । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता साजिद सुलेमानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर बीकानेर के मोहल्ला व्यापारियान यूथ, बीकानेर द्वारा जामा मस्जिद के सामने उनका भव्य एवं गरिमामयी इस्तकबाल किया गया। इस कार्यक्रम की सदारत जामा मस्जिद के शाही इमाम हाफिज ओ कारी असगर अहमद फरीदी साहब ने की।


शाही इमाम हाफिज ओ कारी असगर अहमद फरीदी ने अल्लामा इक़बाल का प्रसिद्ध शेर पढ़ा “तुंदी-ए-बाद-ए-मुख़ालिफ़ से न घबरा ऐ उक़ाब,
ये तो चलती है तुझे ऊँचा उड़ाने के लिए।”
उन्होंने कहा कि विरोध इंसान को और मजबूत बनाता है। साजिद सुलेमानी हमेशा सभी समाजो के लिए हर समय तैयार रहते हे
मोहल्ला व्यापारीयान के सदर पूर्व अधीक्षण अभियंता अख्तर अली ने कहा कि साजिद सुलेमानी की नियुक्ति पूरे समाज के लिए गर्व की बात है और वे अपनी नई भूमिका में समाज एवं अवाम की आवाज़ को और मजबूती से उठाएँगे।
मोहल्ला व्यापारीयान के सचिव हाजी मोहम्मद नासिर ने कहा कि साजिद सुलेमानी की मेहनत, लगन और समाजसेवा की भावना उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक लेकर आई है और वे संगठन व समाज के हित में बेहतर कार्य करेंगे।


इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ चेयरमैन कुरैशी महासभा के कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफ़ा क़ुरैशी साहब ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर उच्च पदों तक पहुँचना चाहिए और संगठित होकर अपने हक़ के लिए संघर्ष करना चाहिए।
नवलगढ़ चेयरमेन कुरैशी महासभा के महासचिव सोहैब खत्री क़ुरैशी साहब ने कहा कि साजिद सुलेमानी की राजनीतिक समझ और समाज सेवा सराहनीय है तथा उनकी नियुक्ति संगठन और सभी समाज के लिए मजबूती का कारण बनेगी।
पूर्व वेट्रिनरी अधिकारी हाजी मुहम्मद जफर साहब ने कहा कि साजिद सुलेमानी हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ जुड़े रहे हैं और उनकी कार्यशैली में ईमानदारी एवं सेवा भावना स्पष्ट दिखाई देती है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।


अपने वक्तव्य में साजिद सुलेमानी ने कहा कि यह सब उनके रब की अता और जामा मस्जिद के पूर्व इमाम ग़ुलाम अहमद फरीदी साहब की दुआओं का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आशीर्वाद से मिली है। वे इस पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और राष्ट्रहित, समाजहित में करेंगे तथा इसे अपने साथियों के सहयोग के बिना अधूरा बताया। इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग पूर्व शाही इमाम जामा मस्जिद गुलाम फरीद , इमाम गुलाम अहमद फरीदी , हाजी शाह मोहम्मद , हाजी शफी मास्टर, हाजी वली मोहम्मद मास्टर , हाजी कमरुद्दीन गौरी , हाजी हनीफ गौरी , हाजी अब्दुल करीम , हाजी जहूर दीन , हाजी सगीर मिस्त्री, हाजी गजनफ़र साहब को अपने वक्तव्य में खिराजे अक़ीदत पेश की और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हाजी नूर मोहम्मद के स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान युवाओं को इन बुजुर्गों के संघर्ष को याद रखते हुए समाज को शिक्षा के साथ एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए और नशा मुक्त समाज की स्थापना करना चाहिए,कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ जनों का योगदान रहा।

इस अवसर पर हाजी नसीम अहमद (खिदमतगार खादिम सोसायटी पूरी टीम) का भी स्वागत किया गया, कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता अधिकारी हाजी मोहम्मद नसीम , मोहल्ले के सदर हाजी अख्तर हुसैन (पूर्व अधीक्षण अभियंता), हाजी मुहम्मद शब्बीर (पूर्व अधिशाषी अभियंता), मोहल्ले के सचिव हाजी मोहम्मद नासिर पूर्व हाउसिंग बोर्ड , मोहल्ले के पूर्व सदर हाजी हसन अली बेहलिम , मोहम्मद अली (MGSU), पूर्व वेट्रिनरी अधिकारी हाजी मोहम्मद जफर , हाजी खुर्शीद अहमद सुलेमानी ,डॉ अब्दुल क़य्यूम अबुधाबी , वेट्रीनरी डॉ. निजामुद्दीन सुलेमानी , हाजी शब्बीर सुलेमानी , हाजी मोहम्मद अहमद, हाजी अब्दुल ग़फ़्फ़ार साहब, हाजी मोहम्मद अयूब , हाजी सैयद अख्तर अली , हाजी नवाब अली कायमखानी , अब्दुल हामिद ठेकेदार , अब्दुल मजीद ठेकेदार , एडवोकेट अज़ीज़ करीमावत , हाजी ज़ाकिर हुसैन नागौरी , हाजी आमीन जिलानी , छोटू खोखर मिस्त्री , मोहम्मद आमीन भाई, मोहम्मद अली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, रियाज अहमद सुलेमानी, इंजीनियर जमील हसन , मोहम्मद शम्मी , सलीम चींची , वार्ड 78 अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, एडवोकेट शमशाद अहमद , इफ़्तिख़ार (भूमि विकास बैंक), शमीम अहमद गौरी, लियाक़त (प्रॉपर्टी डीलर), लियाक़त ठेकेदार, एडवोकेट कुंवर नियाज़ , पूर्व पार्षद हाजी असलम (HMR), असलम रंगरेज , इनायत अली कुरैशी , अकरम अली कुरैशी , मोहम्मद रफीक गोरी (PWD), आरिफ़ नागौरा आदि सभी ने साजिद सुलेमानी की सराहना की।
इस अवसर कर मोहल्ला व्यापारियान यूथ संगठन के आयोजक मोहसिन गौरी जी, मोहम्मद रागीब गौरी , इक़बाल बहलीम, मोहम्मद शाहिद अडवाणी , इमरान अली, सद्दाम कुरैशी, अख्तर अली, इरफान अहमद, इरफान खोखर, इरशाद रजा, आशिफ़, हामिद रजा, साहिल रज़ा सहित सभी युवाओं ने आयोजन को सफल बनाया और साजिद सुलेमानी का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का समापन भाईचारे, एकता और उत्साह के वातावरण में हुआ, जहाँ सभी ने साजिद सुलेमानी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here