क्षत्रिय महासभा आयोजित करेगी ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान’ समारोह

0
12


टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

क्षत्रिय महासभा , बीकानेर आयोजित करेगी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
बीकानेर 22 मई । क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा ।
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया(कैप्सा) ने बताया कि इसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, खिलाड़ी, नव चयनित IAS,RAS,RJS ,राजपत्रित अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य/स्थान प्राप्त करने वाले समाज के लोगों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र समाज के अतिथियों , संतों के द्वारा प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा ।


इस क्रम में सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि RBSE CBSC में 10वीं एवं 12वीं में 85% अंक या इससे अधिक , स्नातक एवं स्नातकोत्तर या समकक्ष में 70% अंक या अधिक, स्पोर्ट्स में राज्य स्तरीय(प्रथम स्थान विजेता ), राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले, NEET,IIT,MNIT कॉलेज प्रवेश प्राप्त भारतीय सेना के कमीशन्ड अधिकारियों एवं किसी भी क्षेत्र में विशेष योग्यता/उपलब्धि प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा ।
समारोह में शामिल होने के लिए साधारण पेपर पर अध्यक्ष क्षत्रिय सभा बीकानेर के नाम प्रार्थना पत्र व अंकतालिका की प्रति व उपलब्धि का प्रमाण पत्र संलग्न कर दिनांक 25 May 2026 से 10Jun 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक क्षत्रिय सभा कार्यालय, बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ पर जमा करवा सकते हैं। सम्मान समारोह आयोजन की तिथि निश्चित होने पर सूचना प्रेषित कर दी जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here