रमजान अब्बासी बने प्रदेश महामंत्री

0
6

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रमजान अब्बासी बने प्रदेश महामंत्री
बीकानेर।
बीकानेर 02 जून । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में रमजान अब्बासी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
रमजान अब्बासी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने एक समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब्बासी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य एवं जालम सिंह भाटी ने कहा कि रमजान अब्बासी को संगठन में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों का प्रतिफल मिला है। उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी।
जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता मोहन सुराणा, मनीष सोनी, सुशील शर्मा, श्याम चौधरी एवं कुणाल कोचर ने भी रमजान अब्बासी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here