पर्यावरण दिवस से पूर्व बच्चों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व दिवस पर पौधारोपण एवं रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन
बीकानेर, 04 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, मंडल मुख्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर संचालिका श्रीमती रितु गॉड द्वारा अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ।
सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने बताया कि इस अवसर पर समर कैंप के प्रतिभागियों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण विषयक नृत्य, लघु नाटिका, निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल वीरा बीकाणा सेवा केंद्र, बीकानेर की अध्यक्ष वीरा श्रीमती मनीषा बोथरा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

संस्था के पदाधिकारी वीर डॉ. टोडरमल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का स्मरण कराने का अवसर है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महावीर इंटरनेशनल वीरा बीकाणा सेवा केंद्र की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे, तुलसी के पौधे तथा शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए लस्सी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में संस्था की वीराश्रीमती अलका नाहटा, वीरा मंजू नलुखा, वीरा शांता भूरा,वीरा सरिता दासानी एवं वीर चन्द्रकुमार राखेचा सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में मुकद्दस, इकरा, हरसिद्धि, डिंपल, सुलोचना, साक्षी, सलोनी सहित रेंजर्स एवं अन्य प्रतिभागी विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में अंजुमन आरा द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



